मोदी के बाद अब राहुल और अखिलेश ने समझाया स्कैम का मतलब
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कानपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन को ‘‘स्कैम” बताए जाने पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोनों ने उन्हें अपने-अपने तरीके से जवाब दिया. दोनों युवा नेताओं ने इस ‘स्कैम’ की अपनी परिभाषा जनता को बतायी और भाजपा तथा प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा. […]
विज्ञापन
कानपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन को ‘‘स्कैम” बताए जाने पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोनों ने उन्हें अपने-अपने तरीके से जवाब दिया. दोनों युवा नेताओं ने इस ‘स्कैम’ की अपनी परिभाषा जनता को बतायी और भाजपा तथा प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्कैम का मतलब बताया…. ‘सेव दि कंटरी फ्रॉम अमित शाह एण्ड मोदी”. उन्होंने सवाल किया, ‘‘मोदी स्कैम में बुआ (मायावती) की पार्टी बसपा को क्यों शामिल कर रहे हैं. बसपा के साथ मिलकर भाजपा ने उत्तर प्रदेश में तीन बार सरकार बनायी है और आप दोनों के रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं. इसके अलावा दोनों के बीच रक्षाबंधन की राखी का रिश्ता भी है.” वहीं राहुल गांधी ने स्कैम का मतलब बताया …‘‘ एस–सर्विस (सेवा), सी–कजेर (बहादुरी), ए–एबिलिटी (क्षमता) और एम–माडेस्टिी (विनम्रता) .”
उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में समाजवादी और कांग्रेस के युवा गठबंधन से मोदी के चेहरे का रंग उड गया है. अभी गठबंधन को उन्होंने स्कैम कहा है आने वाले दिनों में पता नहीं कब ए-बी-सी-डी, एक्स-वाई-जेड, पी-पी-पी कहने लगें.” भीड में ‘मोदी मुर्दाबाद’ के नारे लगने पर राहुल ने कहा, ‘‘आप उनके लिए मुर्दाबाद ना कहें. अपना गुस्सा दिखाने के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में वोट दें. उन्होंने नोटबंदी कर आपके पेट पर लात मारी है, अब आप कुछ ऐसा करें कि जिस तरह बिहार चुनाव के बाद मोदी बिहार का नाम लेना भूल गये हैं, वैसे ही उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद वह प्रदेश का नाम लेना भी भूल जायें.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










