मायावती ने कहा, 17 OBC को SC की सूची में शामिल करना चुनावी हथकंडा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Dec 2016 1:40 PM (IST)
विज्ञापन

लखनऊ : उत्तरप्रदेश कैबिनेट द्वारा 17 ओबीसी को एससी की सूची में शामिल किये जाने के फैसले को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पाखंड से भरा फैसला बताया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला गलत है और पिछड़ों को भ्रमित करने वाला निर्णय है. उन्होंने कहा कि यह फैसला महज चुनावी हथकंडा है, जिससे कोई फायदा […]
विज्ञापन
लखनऊ : उत्तरप्रदेश कैबिनेट द्वारा 17 ओबीसी को एससी की सूची में शामिल किये जाने के फैसले को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पाखंड से भरा फैसला बताया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला गलत है और पिछड़ों को भ्रमित करने वाला निर्णय है. उन्होंने कहा कि यह फैसला महज चुनावी हथकंडा है, जिससे कोई फायदा सपा को होने वाला नहीं है.
उन्होंने कहा कि सपा को यह भरोसा हो चला है कि वह अगले चुनाव में वापसी नहीं कर रही है, इसलिए वह इस तरह के फैसले कर रही है.
गौरतलब है कि आज प्रदेश कैबिनेट ने 17 ओबीसी को एससी की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है और इसे केंद्र सरकार के पास भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




