सर्जिकल स्ट्राइकल पर मचे बवाल के बाद राहुल ने केजरीवाल को पढाया ‘पाठ''
Updated at : 05 Oct 2016 11:41 AM (IST)
विज्ञापन

सहारनपुर : किसान यात्रा के 25वें दिन आज राहुल गांधी ने सहारनपुर में एक विपश्यना केंद्र का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है. उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को देश की सेना पर भरोसा करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान […]
विज्ञापन
सहारनपुर : किसान यात्रा के 25वें दिन आज राहुल गांधी ने सहारनपुर में एक विपश्यना केंद्र का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है. उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को देश की सेना पर भरोसा करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है.
गौरतलब है कि आज राहुल गांधी 12.15 बजे आनंद बाग में लोगों से मिलेंगे और 1.45 बजे यहां खाटसभा करेंगे. उसके बाद अपराह्न तीन बजे और चार बजे उनका लोगों से मिलने का कार्यक्रम है.
गौरतलब है कि कल राहुल गांधी ने शामली में खाट सभा की थी और यह कहा था कि हमारा मकसद अपनी आवाज नरेंद्र मोदी और अखिलेश यादव तक पहुंचाना था, जिसमें हम सफल रहे हैं. कल उनकी किसान यात्रा का यहां भव्य स्वागत भी हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




