राहुल गांधी ने की पीएम मोदी की तारीफ कहा, मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहता हूं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2016 5:55 PM
विज्ञापन
बुलंदशहर (उप्र): कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नियंत्रण रेखा के पार भारतीय सेना के लक्षित हमले के लिए आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मोदी ने ढाई साल में पहली बार किसी प्रधानमंत्री की तरह कार्रवाई की है. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने रोड शो में कहा, ‘‘जब प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री […]
विज्ञापन
बुलंदशहर (उप्र): कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नियंत्रण रेखा के पार भारतीय सेना के लक्षित हमले के लिए आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मोदी ने ढाई साल में पहली बार किसी प्रधानमंत्री की तरह कार्रवाई की है.
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने रोड शो में कहा, ‘‘जब प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री की तरह काम करता है तो मैं भी उनका समर्थन करता हूं … मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं कि ढाई साल में मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री की तरह कार्रवाई की है.’
राहुल देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा में अपनी सभाओं में मोदी पर हमले बोलते आये हैं लेकिन लक्षित हमले को लेकर उन्होंने उनकी प्रशंसा की. सीमा पर आतंकवादियों के घुसपैठ के ठिकानों पर सेना ने लक्षित हमले कर भारी नुकसान पहुंचाया है. राहुल ने कहा कि मोदी को उनका और कांग्रेस पार्टी का पूरा समर्थन है. आज पूरा देश मोदी के साथ है. देश के लिए कुर्बानी देने वाले जवानों को राहुल ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










