नौ दिसंबर से यूपी में फिर पदयात्राएं शुरु करेगी कांग्रेस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2015 5:34 PM

विज्ञापन

लखनऊ : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सहारनपुर में ‘पदयात्रा’ की सफलता से उत्साहित कांग्रेस अब पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन नौ दिसंबर से उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में पदयात्राओं का आयोजन करेगी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कम्युनिकेशन विभाग के प्रमुख सत्यदेव त्रिपाठी ने संवाददाताओं से कहा, आगामी नौ दिसंबर […]

विज्ञापन

लखनऊ : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सहारनपुर में ‘पदयात्रा’ की सफलता से उत्साहित कांग्रेस अब पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन नौ दिसंबर से उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में पदयात्राओं का आयोजन करेगी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कम्युनिकेशन विभाग के प्रमुख सत्यदेव त्रिपाठी ने संवाददाताओं से कहा, आगामी नौ दिसंबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन से 31 दिसंबर तक प्रदेश की जनसमस्याओं को उजागर करने के लिए पदयात्राओं के कार्यक्रम प्रदेश के प्रमुख शहरों में आयोजित किये जाएंगे.

त्रिपाठी ने कहा कि पदयात्राओं में बढ़ती महंगाई, सांप्रदायिक तनाव, ध्वस्त कानून व्यवस्था, सूखाग्रस्त क्षेत्रों के किसानों का संकट और भर्ती घोटाले प्रमुख मुद्दे रहेंगे. उन्होंने बताया कि इन पदयात्राओं में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पार्टी के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे. त्रिपाठी ने बताया कि पदयात्राएं मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ, आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी, कानपुर, गोरखपुर और लखनऊ में होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola