डिप्टी सीएम ने लखनऊ की जनसभा को फोन पर किया संबोधित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2017 9:39 PM

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज शाम लखनऊ की एक जनसभा को फोन से इटावा से संबोधित किया. भाजपा कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि आज शाम उप मुख्यमंत्री मौर्य को इटावा से हवाई मार्ग से लखनऊ आना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकाप्टर […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज शाम लखनऊ की एक जनसभा को फोन से इटावा से संबोधित किया. भाजपा कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि आज शाम उप मुख्यमंत्री मौर्य को इटावा से हवाई मार्ग से लखनऊ आना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका और वह नहीं आ सके. उन्होंने इटावा से फैजुल्लागंज में महापौर पद की प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभा को फोन द्वारा संबोधित किया.

मौर्य ने जनता से भाजपा को विजय बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के केंद्र सरकार का खजाना और प्रदेश सरकार का खजाना प्रदेश के विकास के लिए उपलब्ध है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola