ePaper

ताजमहल के आसपास नहीं होगी पार्किंग, सुप्रीम कोर्ट ने पार्किंग हटाने के दिये आदेश

Updated at : 24 Oct 2017 2:37 PM (IST)
विज्ञापन
ताजमहल के आसपास नहीं होगी पार्किंग, सुप्रीम कोर्ट ने पार्किंग हटाने के दिये आदेश

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से ताजमहल के आसपास स्थित पार्किंग को हटाने के आदेश जारी किये हैं. शीर्ष अदालत में भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से पेश हुए अधिवक्ता के मुताबिक, अदालत ने ताजमहल के पास स्थित सभी पार्किंग को हटाने के आदेश दिये हैं. साथ ही शीर्ष अदालत ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से ताजमहल के आसपास स्थित पार्किंग को हटाने के आदेश जारी किये हैं. शीर्ष अदालत में भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से पेश हुए अधिवक्ता के मुताबिक, अदालत ने ताजमहल के पास स्थित सभी पार्किंग को हटाने के आदेश दिये हैं. साथ ही शीर्ष अदालत ने ताजमहल के आसपास स्थित पार्किंग को दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल और पर्यावरण के लिए खतरनाक बताया है.

ऐसा पहली बार नहीं है कि ताजमहल की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है. इससे पहले भी प्रदूषण फैलानेवाले कारखानों के धुएं से ताजमहल के पीले पड़ने को लेकर शीर्ष अदालत आदेश दे चुका है. शीर्ष अदालत के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश की सरकार को पार्किंग के लिए अब नये सिरे से व्यवस्था भी करनी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola