यूपी के Ghaziabad में मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं पर चाकू से हमला, गुस्से में लोग, जांच में जुटी पुलिस

Published at :10 Aug 2021 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी के Ghaziabad में मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं पर चाकू से हमला, गुस्से में लोग, जांच में जुटी पुलिस

UP NEWS,Ghaziabad : रिपोर्ट के अनुसार मसूरी थाना क्षेत्र के डासना देवी मंदिर परिसर में सो रहे साधु पर चाकुओं से अपराधियों ने हमला कर दिया.

विज्ञापन

Ghaziabad News : देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक खबर आ रही है जिसपर राजनीति तेज हो सकती है. दरअसल यहां मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं पर जानलेवा हमला किया गया है. घायल साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर दोनों का इलाज जारी है.

साधुओं पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों ने सुनी वे गुस्से में आ गये. मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों ने भी इसपर नाराजगी जाहिर की है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मसूरी थाना क्षेत्र के डासना देवी मंदिर परिसर में सो रहे साधु पर चाकुओं से अपराधियों ने हमला कर दिया. हमले में दोनों बुरी तरह से घायल हो गये. साधुओं पर जानलेवा हमले की यह घटना मंगलवार सुबह 4 बजे की बताई जा रही है.

Also Read: किधर जाएंगे ओपी राजभर? अब बोले- योगी साधु हैं, उन्हें मठ-मंदिर में रहना चाहिए, सीएम अखिलेश यादव को बनना चाहिए

सूचना पर दोनों साधुओं को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराने का काम किया गया. गाजियाबाद पुलिस पूरी मामले की जांच में जुट चुकी है. स्थानीय लोग मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola