अयोध्या दौरे पर आज सीएम योगी, राममंदिर निर्माण कार्य का लेंगे जायजा

Author Agency|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल का दौरा करेंगे. इस दोरान सीएम योगी राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्य का निरीक्षण करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य के अलावा विभिन्न हिस्सों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का भी मुआयना करेंगे.

Also Read: प्रियंका गांधी ने पोस्टमार्टम गृह में अव्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना, पैसे उगाही का लगाया आरोप
गैर कोविड अस्पतालों का निरीक्षण

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री रविवार दोपहर अयोध्या का दौरा करेंगे. वह गैर कोविड अस्पतालों के साथ ही अयोध्या के विभिन्न स्थानों पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे.”

सीएम हनुमान गढ़ी मंदिर भी जाएंगे

उन्होंने कहा, ‘‘वह अपने दौरे के दौरान राम जन्मभूमि स्थल तथा कुछ और मंदिरों में भी जाएंगे.” अधिकारियों ने बताया कि सीएम हनुमान गढ़ी मंदिर भी जाएंगे. लॉकडाउन के बाद सीएम योगी का राम जन्मभूमि स्थल का यह दूसरा दौरा होगा.

इससे पहले 25 मार्च को यहां का दौरा किया था

इससे पहले रामलला की मूर्ति को नए अस्थायी स्थल पर स्थानांतरित किए जाने के समय उन्होंने 25 मार्च को यहां का दौरा किया था. मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण के लिए निजी तौर पर 11 लाख रुपये का दान भी दिया है. आदित्यनाथ विमान से पौने बारह बजे के करीब अयोध्या पहुंचेंगे और दौरे के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे. यहां भाजपा नेताओं से भी उनकी मुलाकात की संभावना है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola