प्रियंका गांधी ने पोस्टमार्टम गृह में अव्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना, पैसे उगाही का लगाया आरोप

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने फिर एक बार उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है.इस बार उन्होंने पोस्टमार्टम गृह में अव्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने फिर एक बार उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है.इस बार उन्होंने पोस्टमार्टम गृह में अव्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.
Also Read: दो बच्चे की मां कम उम्र के लड़के संग हुई फरार, पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायतदरअसल, प्रियंका गांधी ने अलीगढ़ के पोस्टमार्टम गृह में अव्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आज अपने ट्वीटर हैंड़ल से ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी और सरकार के दावों पर सवाल खड़े किए.
अपने ट्वीट में उन्होने लिखा कि अलीगढ़ के पोस्टमार्टम गृह में भारी अव्यवस्था है और यहां शव बाहर रखे हुए हैं. मृतकों के परिजनों के अनुसार उनसे बर्फ की सिल्ली के लिए पैसे की उगाही हो रही है. प्रियंका ने सरकार पर निशाना साधते हुए आगे लिखा ” कोरोना काल में सरकार के दावों के बावजूद भारी दुर्दशा की खबरें आ रही हैं. इस जानकारी के लिए उन्होंने मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया है.
जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ पोस्टमार्टम गृह में रोजाना लाए जाने वाले शवों की संख्या तेजी से बढ़ी हुई है. कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या भी इसका एक कारण बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




