पूर्णिया में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
घटनास्थल पर घायल महिला को संभालते हुए लोग
Purnia Road Accident: सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा. प्रखंड मुख्यालय के पास मची अफरातफरी, गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती.
श्रीनगर (पूर्णिया) से शाहजहां की रिपोर्ट
Purnia Road Accident: पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड मुख्यालय के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है.
सड़क पार करना पड़ा भारी
जानकारी के अनुसार जगैली पंचायत के मनकोल गांव निवासी असमीरा खातून अपने निजी कार्य से प्रखंड कार्यालय जाने के लिए घर से निकली थीं. इसी दौरान खुट्टी धुनेली पंचायत के श्रीनगर-कोऑपरेटिव बाजार मार्ग पर सड़क पार करते समय तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और महिला को टक्कर मार दी. हादसे के बाद महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
Purnia Road Accident : स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को सड़क से उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल महिला की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
पुलिस को दिया गया आवेदन
घायल महिला के परिजनों ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में पुलिस को लिखित आवेदन सौंप दिया गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है.
सरपंच पति मोहम्मद रियाजुल और ग्रामीण मोहम्मद शरीफ ने बताया कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है.
बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार और प्रखंड कार्यालय के आसपास वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए. लोगों ने स्पीड ब्रेकर और यातायात निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.
इसे भी पढ़ें: बदले गए पटना, गया समेत बिहार के 13 जिलों के SP, जानिए आपके जिले का नया पुलिस कप्तान कौन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










