रोड ट्रिप हो या फैमिली वेकेशन, ये 7-सीटर कारें हर सफर को बनाएंगी यादगार, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

Toyota Innova Hycross का केबिन (Photo: toyotabharat.com)

7 Seater Cars: फैमिली के साथ लॉन्ग रोड ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? एक सही 7-सीटर कार आपके सफर को कहीं ज्यादा कम्फर्टेबल और मजेदार बना सकती है. इस लिस्ट में हमनें ऐसी गाड़ियां शामिल हैं जो स्पेस, कम्फर्ट, फीचर्स और बढ़िया परफॉर्मेंस का शानदार बैलेंस देती हैं.

विज्ञापन

बात जब परिवार और दोस्तों के साथ लंबी रोड ट्रिप की हो, तो हर कोई ऐसी कार चाहता है जो कम्फर्टेबल भी हो, भरोसेमंद भी हो और हर सफर को यादगार बना दे. अच्छी बात यह है कि आज इंडियन मार्केट में अलग-अलग बजट और सेगमेंट में कई ऐसे ऑप्शन मौजूद हैं जो इन सभी जरूरतों को पूरा करते हैं. आइए जानते हैं ऐसी कुछ बेहतरीन कारों के बारे में, जिन्हें आप अपनी अगली फैमिली रोड ट्रिप के लिए जरूर सेलेक्ट कर सकते हैं.

Toyota Innova Hycross

इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका बेहद स्पेसियस केबिन. Hycross की तीनों रो में अच्छा-खासा स्पेस मिलता है और आखिरी रो में भी तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं. लॉन्ग ड्राइव को और कम्फर्टेबल बनाने के लिए दूसरी रो में अलग क्लाइमेट कंट्रोल जोन और ओटोमन सीट्स जैसी लग्जरी सुविधाएं भी दी गई हैं. वहीं, इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम फ्यूल की खपत को काफी कम कर देता है. इस कार की कीमत लगभग 19.53 लाख रुपये से शुरू होकर 32.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Mahindra XUV7XO

2026 फेसलिफ्ट के बाद 7XO की सस्पेंशन सेटअप में काफी सुधार हुआ है. अंदर से 7XO काफी अच्छी और प्रीमियम लगती है. इसमें कई नए और काम के फीचर्स दिए गए हैं. अच्छी बात यह है कि आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से पेट्रोल या डीजल इंजन चुन सकते हैं. इसके अलावा, मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है. इसके अलावा, Mahindra ने इसका इलेक्ट्रिक वर्जन XEV 9S भी पेश किया है, जिसमें ICE मॉडल के लगभग सभी मेन फीचर्स देखने को मिलते हैं. इसकी कीमत लगभग 13.66 लाख रुपये से शुरू होकर  25.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

यह भी पढ़ें: माइलेज के मामले में सबसे आगे हैं ये 5 CNG कारें, कीमत भी ₹7 लाख से कम, देखें लिस्ट

Tata Safari

बाहर से इसका दमदार और मस्क्युलर लुक सड़क पर इसकी अलग पहचान बनाता है. गाड़ी के अंदर बैठते ही आपको इसकी कम्फर्टेबल और प्रीमियम फील साफ महसूस होगा. इसकी सीटें बड़ी, कम्फर्टेबल और अच्छी क्वालिटी की हैं. तीसरी रो की सीटें भी काफी बड़ी हैं. अच्छी बात यह है कि टाटा मोटर्स ने हाल ही में सफारी लाइनअप में पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी जोड़ दिया है. इस कार की कीमत लगभग 13.29 लाख रुपये से शुरू होकर 26.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Kia Carens Clavis

इसका केबिन आपको एक प्रीमियम MPV जैसा फील देता है. अच्छी क्वालिटी के मटेरियल, मॉडर्न डिजाइन और शानदार फिनिश इसे खास बनाते हैं. इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट की बात करें तो इसमें कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे सेकंड रो में 250V पावर सॉकेट और V2L (Vehicle-to-Load) टेक्नोलॉजी, जिसकी मदद से आप कार की बैटरी से बाहरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी चला सकते हैं. इसकी कीमत लगभग 10.45 लाख रुपये से शुरू होकर 24.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Maruti Suzuki Ertiga

प्रैक्टिकलिटी, किफायती कीमत और कम मेंटेनेंस कॉस्ट के मामले में यह MPV आज भी शानदार ऑप्शन है. चाहे आप दूसरी रो में बेंच सीट वाली Ertiga चुनें या फिर कैप्टन सीट्स के साथ आने वाली इसकी प्रीमियम सिबलिंग XL6, दोनों ही फैमिली ट्रैवल के लिए बेहतरीन हैं. कम्फर्टेबल केबिन, अच्छी स्पेस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस इन्हें हर तरह के खरीदार के लिए बढ़िया चॉइस बनाती है. इसकी कीमत लगभग 8.80 लाख रुपये से शुरू होकर 14.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

यह भी पढ़ें: हाईवे पर ड्राइविंग होगी आसान, 10 लाख से कम कीमत वाली इन 5 कारों में मिलता है क्रूज कंट्रोल

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola