हाईवे पर ड्राइविंग होगी आसान, 10 लाख से कम कीमत वाली इन 5 कारों में मिलता है क्रूज कंट्रोल

Updated:
विज्ञापन
Cruise Control Cars Under 10 Lakh

क्रूज कंट्रोल फीचर वाली कारें (Photo: AI Generated)

Cruise Control Cars: अगर आप अक्सर लंबी दूरी तय करते हैं और ड्राइविंग को थोड़ा ज्यादा कम्फर्टेबल बनाना चाहते हैं, तो अब इसके लिए ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है. बाजार में कई किफायती कारें मौजूद हैं जो क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ आती हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

अगर आप अक्सर हाईवे पर लॉन्ग डिस्टेंस ट्रेवल करते हैं, तो क्रूज कंट्रोल ऐसा फीचर है जिसकी अहमियत आपको जरूर समझ आएगी. यह लगातार एक्सीलरेटर दबाने की जरूरत कम कर देता है. पहले यह फीचर ज्यादातर 10 लाख रुपये से महंगी कारों में ही देखने को मिलता था. लेकिन अब बजट सेगमेंट की कई कारें भी इसके साथ आने लगी हैं. ऐसे में अगर आप कम बजट में एक ऐसी कार तलाश रहे हैं जो लंबे सफर को आसान और कम्फर्टेबल बना सके, तो यहां हमने आपको 5 ऐसी कारों के बारों में बताया है जिनमें क्रूज कंट्रोल फीचर मिलती है. आइए देखते हैं इन्हें.

Tata Tiago 

Tata Tiago को हाल ही में बड़ा अपडेट मिला है. इसके बाद यह पहले से कहीं ज्यादा फीचर-लोडेड हो गई है. अब इस हैचबैक में क्रूज कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, 65W USB टाइप-C पोर्ट और रियर AC वेंट्स जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. इंजन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Revotron पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 86 hp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. आप अपनी जरूरत के हिसाब से 5-स्पीड मैनुअल या AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन चुन सकते हैं. खास बात यह है कि क्रूज कंट्रोल वाला Tiago वेरिएंट 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है.

Maruti Suzuki Baleno

इसके टॉप वेरिएंट्स में आपको क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. Baleno में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 88 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें आपको 5-स्पीड मैनुअल और AMT ऑटोमैटिक, दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते है. क्रूज कंट्रोल वाला वेरिएंट 8.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है.

Tata Altroz

इस लिस्ट में Tata Altroz एक ऐसी कार है जो डीजल इंजन का ऑप्शन भी देती है. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है. ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल, AMT और 6-स्पीड DCT जैसे ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें क्रूज कंट्रोल की सुविधा Pure S वेरिएंट से ही मिल जाती है. इसकी शुरुआती कीमत 7.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Toyota Glanza

Toyota Glanza में 1.2-लीटर K-Series K12N पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 88 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन की बात करें तो आपके पास 5-स्पीड मैनुअल और AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, दोनों ऑप्शन मौजूद हैं. वहीं हाईवे पर सफर को और कम्फर्टेबल बनाने वाला क्रूज कंट्रोल फीचर केवल इसके टॉप V वेरिएंट में मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 9.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Tata Punch

Tata Punch के Pure+ वेरिएंट से आपको क्रूज कंट्रोल फीचर मिलना शुरू हो जाता है. इसकी कीमत 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इंजन ऑप्शंस की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल, 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और CNG इंजन का भी ऑप्शन मिलता है. इससे यह SUV अलग-अलग जरूरतों वाले खरीदारों ध्यान खींचती है.

यह भी पढ़ें: माइलेज के मामले में सबसे आगे हैं ये 5 CNG कारें, कीमत भी ₹7 लाख से कम, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola