कांग्रेस ने शुरू की ‘27 साल यूपी बेहाल’ बस यात्रा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2016 11:45 AM

विज्ञापन

दिल्ली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस भी कमर कसकर तैयार है. इसी क्रम में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बस यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया. इस बस यात्रा को ‘27 साल यूपी बेहाल’ का नाम दिया गया है. इस बस यात्रा के जरिये कांग्रेस पिछले 27 साल में यूपी […]

विज्ञापन

दिल्ली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस भी कमर कसकर तैयार है. इसी क्रम में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बस यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया. इस बस यात्रा को ‘27 साल यूपी बेहाल’ का नाम दिया गया है.

इस बस यात्रा के जरिये कांग्रेस पिछले 27 साल में यूपी की हुई बदहाली का प्रचार कर मतदाताओं को जागरूक करेगी. इस यात्रा की रवानगी के वक्त कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.
गौरतलब है कि इस बार कांग्रेस पार्टी यूपी में वापसी करना चाहती है. इसी कारण से शीला दीक्षित को सीएम कैंडिडेट घोषित भी कर दिया गया है, साथ ही चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी के हाथों में सौंपने की तैयारी भी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola