बुधवार से सोनिया गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2015 5:36 PM

विज्ञापन

रायबरेली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के बुधवार सेशुरू हो रहे दो दिवसीय दौरे पर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति का अनावरण करने के अलावा जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में शिरकत भी करेंगी. सोनिया के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने आज यहां बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष […]

विज्ञापन

रायबरेली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के बुधवार सेशुरू हो रहे दो दिवसीय दौरे पर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति का अनावरण करने के अलावा जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में शिरकत भी करेंगी.

सोनिया के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने आज यहां बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष कल जिला पंचायत भवन में राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में हिस्सा लेंगी.
उन्होंने बताया कि सोनिया कल शाम को ही भुएमउ गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेंगी. शर्मा ने बताया कि अगले दिन सोनिया अपने संसदीय क्षेत्र का औचक निरीक्षण करने से पहले आम जनता से मुलाकात करेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola