ePaper

वरुण ने वाजपेयी को बड़ा ह्रदय वाला बताया

Updated at : 25 Dec 2014 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
वरुण ने वाजपेयी को बड़ा ह्रदय वाला बताया

सुल्तानपुर: भाजपा के युवा नेता एवं सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को ‘बडा हृदय वाला’ बताते हुए आज कहा कि भारत रत्न तो एक सम्मान है और वाजपेयी ने इस देश को जो दिया है, उसके बदले हमने उन्हें कुछ बड़ा नहीं दिया है. वरुण ने कहा कि पंडित […]

विज्ञापन

सुल्तानपुर: भाजपा के युवा नेता एवं सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को ‘बडा हृदय वाला’ बताते हुए आज कहा कि भारत रत्न तो एक सम्मान है और वाजपेयी ने इस देश को जो दिया है, उसके बदले हमने उन्हें कुछ बड़ा नहीं दिया है.

वरुण ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय ने एक ब्राह्मण होकर भी काशी के प्रसिद्ध मंदिर में अनुसूचित जातियों के प्रवेश पर प्रतिबंध का विरोध किया था.उन्होंने कहा कि वाजपेयी बडे हृदय वाले हैं. उन्होंने कभी क्रूर हृदय से काम नहीं किया. उन्होंने पार्टी हित में अपना विरोध करने वालों को भी माफ कर दिया. वरुण ने कहा कि वाजपेयी ने सिखाया है कि राष्ट्रभक्ति और पंथ निरपेक्षता दोनों साथ साथ चल सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola