अखिलेश ने दी सफाई कहा, राज्यपाल से मधुर संबंध

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राज्यपाल राम नाईक के बीच उठे विवाद को शांत करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा राज्यपाल से मेरे मधुर संबंध है. मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा ‘‘हमारे राज्यपाल महोदय से अच्छे सम्बन्ध हैं. हम उन्हें दीपावली की बधाई भी देने जा रहे हैं.’’ उनसे सपा महासचिव […]
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राज्यपाल राम नाईक के बीच उठे विवाद को शांत करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा राज्यपाल से मेरे मधुर संबंध है. मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा ‘‘हमारे राज्यपाल महोदय से अच्छे सम्बन्ध हैं. हम उन्हें दीपावली की बधाई भी देने जा रहे हैं.’’
उनसे सपा महासचिव नरेश अग्रवाल द्वारा राज्यपाल राम नाइक के बारे में कल की गयी टिप्पणी के बारे में पूछा गया था जिसमें उन्होंने राज्यपाल से अपनी संवैधानिक सीमाओं में रहने का आग्रह करते हुए कहा था कि ऐसा नहीं होने पर सपा उनके विरुद्ध ‘हल्ला बोल’ करने को तैयार है.
हाल में सम्पन्न सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित प्रस्ताव में राज्यपाल के दायरे को लेकर की गयी टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने तफसील से कोई जवाब नहीं दिया और जवाब को यह कहकर टाल गये कि प्रस्ताव में अनेक विषयों का जिक्र किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




