ePaper

आरोपियों को बनाया जा रहा है राज्यपाल:आजम खां

Updated at : 27 Aug 2014 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
आरोपियों को बनाया जा रहा है राज्यपाल:आजम खां

जालौन: उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ काबीना मंत्री आजम खां ने आज नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार आरोप लगाये हैं. उन्‍होंने सरकार पर आरोप लगाया है कि बाबरी ढांचा विध्वंस के आरोपियों को राज्यपाल बनाया जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों के मुल्जिम विधायक को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है. खां […]

विज्ञापन

जालौन: उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ काबीना मंत्री आजम खां ने आज नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार आरोप लगाये हैं. उन्‍होंने सरकार पर आरोप लगाया है कि बाबरी ढांचा विध्वंस के आरोपियों को राज्यपाल बनाया जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों के मुल्जिम विधायक को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है.

खां ने यहां आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने बाबरी ढांचा विध्वंस के आरोपी कल्याण सिंह को राजस्थान का राज्यपाल बनाकर इनाम दिया है. वहीं भाजपा विधायक संगीत सोम को जेड श्रेणी की सुरक्षा से नवाजा गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता को गुमराह करके सत्ता हथियाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान जो वादे किये थे वे अब हवा-हवाई साबित हो रहे हैं.

नगर विकास मंत्री ने कहा कि मोदी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान काला धन वापस लाने और महंगाई रोकने के सब्जबाग दिखाये थे. लेकिन अभी तक वह इन दोनों मोर्चों पर कुछ खास काम नहीं कर सके हैं. खां ने कहा कि वर्ष 1947 में देश की आजादी के वक्त महात्मा गांधी ने भारत में रहने वाले मुसलमानों को हिन्दुओं के बराबर दर्जा देने का वादा किया था. लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत अब हिन्दुस्तान में रहने वाले सभी लोगों को हिन्दू ठहरा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह हिन्दुओं और मुसलमानों के दिलों में दरार डालने की कोशिश है और प्रधानमंत्री भी इसी मंसूबे को आगे बढा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola