झोलाछाप डॉक्टर ने अपने क्लीनिक में काम करने वाली महिला की नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Published at :11 Nov 2018 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
झोलाछाप डॉक्टर ने अपने क्लीनिक में काम करने वाली महिला की नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

शाहजहांपुर (उप्र) : शाहजहांपुर जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर ने अपने क्लीनिक पर काम करने वाली महिला की नाबालिग बेटी को, कथित रूप से बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि खजुरिया नगला में रहने वाली एक महिला घटिया घाट फर्रुखाबाद में एक झोलाछाप डॉक्टर विनोद कुशवाहा के यहां मरीज […]

विज्ञापन
शाहजहांपुर (उप्र) : शाहजहांपुर जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर ने अपने क्लीनिक पर काम करने वाली महिला की नाबालिग बेटी को, कथित रूप से बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि खजुरिया नगला में रहने वाली एक महिला घटिया घाट फर्रुखाबाद में एक झोलाछाप डॉक्टर विनोद कुशवाहा के यहां मरीज आदि ले जाती है. गत सात नवंबर को आरोपी उस महिला के घर आया और उसकी 16 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गया.
सूत्रों ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आरोपी के क्लीनिक पर मां बेटी का आना जाना था इसलिए किशोरी उसके साथ चली गई. उसने घटिया घाट स्थित अपने क्लीनिक पर ले जाकर किशोरी को बंधक बनाया और उसके साथ दुराचार किया उन्होंने बताया कि आरोपी डॉक्टर किशोरी को अगले दिन सुबह बघार पुल पर छोड़कर भाग गया . पुलिस अधीक्षक एस. चिनप्पा के आदेश पर कल शाम इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी घटना के बाद से फरार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola