पश्चिम बंगाल : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 फरवरी को आयेंगे बंगाल दौरे पर

केंद्रीय गृह मंत्री के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य के दौरे पर आयेंगे और वह उत्तर बंगाल में जनसभा को संबोधित करेंगे. जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में यहां आ सकते हैं. इससे पहले 25 फरवरी को पीएम मोदी नदिया जिले में नवनिर्मित कल्याणी एम्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 28 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. प्रदेश भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह 28 फरवरी की रात यहां पहुंचेंगे और उसके बाद 29 फरवरी को यहां पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी के अंत में वह राज्य के दो दिवसीय यात्रा पर आने वाले थे. लेकिन बिहार में राजनीतिक हालात के चलते उन्होंने यात्रा रद्द कर दी थी.
28 फरवरी को दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए आ रहे हैं अमित शाह
हालांकि, इस बार 28 फरवरी को दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए राज्य में आ रहे हैं. पार्टी के सूत्रों ने कहा कि वह बंगाल में पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठकें करने के अलावा यहां सभा को भी संबोधित कर सकते हैं. राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि अमित शाह की निर्धारित यात्रा महत्वपूर्ण है. संभावना है कि वह राज्य में लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान और रणनीति के अंतिम खाके का विवरण देंगे.
मार्च के प्रथम सप्ताह में आयेंगे पीएम मोदी
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य के दौरे पर आयेंगे और वह उत्तर बंगाल में जनसभा को संबोधित करेंगे. जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में यहां आ सकते हैं. इससे पहले 25 फरवरी को पीएम मोदी नदिया जिले में नवनिर्मित कल्याणी एम्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, हालांकि पीएम मोदी का यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




