Udaipur Violence News: उदयपुर चाकूबाजी घटना में घायल छात्र की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बढ़ाई गई सुरक्षा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Aug 2024 7:21 PM

विज्ञापन

Udaipur Violence

Udaipur Violence News: राजस्थान के उदयपुर में चाकूबाजी घटना में घायल छात्र की मौत हो गई है. सोमवार को घायल छात्र की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई.

विज्ञापन

Udaipur Violence News: उदयपुर में पिछले हफ्ते चाकू से किए गए हमले में घायल हुए नाबालिग छात्र ने सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजयपाल लांबा ने बताया कि घायल छात्र की आज इलाज के दौरान मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

छात्र की इलाज के दौरान मौत के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. शहर के विभिन्न हिस्सों में भी अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. छात्र की मौत से कुछ समय पहले उसकी बहन ने रक्षाबंधन पर आज अस्पताल में उसकी कलाई पर राखी बांधी थी.

16 अगस्त को हुई थी चाकूबाजी घटना

उदयपुर में 15 वर्षीय स्कूली छात्र पर स्कूल के बाहर किसी बात को लेकर उसके सहपाठी ने 16 अगस्त को चाकू से हमला कर दिया था. घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया.

चाकूबाजी की घटना के कारण भड़की सांप्रदायिक हिंसा

चाकूबाजी की घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई. सांप्रदायिक तनाव के बीच भीड़ ने कारों में आग लगा दी और पथराव किया था. सांप्रदायिक तनाव के बीच जिले के कई इलाकों में रविवार को भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं.

आरोपी छात्र के घर को तोड़ा गया

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने जेसीबी की मदद से आरोपी छात्र का घर ढहा दिया. इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. उदयपुर के जिलाधिकारी अरविंद पोसवाल ने कहा, अपराध करने वाले व्यक्ति के मन में प्रशासन का डर जरूरी है. जांच में पाया गया कि आरोपी का घर वन भूमि पर बना था और नियमों के अनुसार नोटिस देने के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई.

कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस में मृतक की मां और पिता ने खोले कई राज, देखें वीडियो

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola