राजस्थान में मौसम की करवट, एक सप्ताह तक आंधी-बारिश, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान में पूरे सप्ताह रहेगा बारिश और तेज हवा का दौर, फोटो- पीटीआई

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है, जहां तेज आंधी और बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी. पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में तापमान में गिरावट आई है. आने वाले दिनों में भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है. शनिवार सुबह जयपुर सहित अनेक जिलों में तेज धूलभरी आंधी चली और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. लंबे समय से पड़ रही तेज धूप और लू के बीच आए इस बदलाव ने तापमान में गिरावट लाकर मौसम को सुहावना बना दिया.

विज्ञापन

एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग का अनुमान है कि एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ चार मई से सक्रिय हो सकता है. इसके प्रभाव से बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर के कई इलाकों में आंधी और बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है. इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

एक सप्ताह तक आंधी बारिश का दौर

आने वाले एक सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे बने रहने की संभावना है. इसके साथ ही लू के प्रकोप से भी राहत मिलने की उम्मीद है.

शनिवार को कितना रहा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को कई इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के ऊपर रहा. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि तेज हवा और बारिश के कारण अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है. शनिवार को जैसलमेर और फलोदी में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर में 44.3 डिग्री तापमान रहा. इसके अलावा बीकानेर में 43.5, चित्तौड़गढ़ में 43.2, गंगानगर में 42.8, पिलानी (झुंझुनू) में 42.7, जोधपुर में 42.6 और चूरू में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: 3,4,5,6 मई तक बिजली, आंधी और बारिश का ट्रिपल अटैक, मौसम विभाग का अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola