Begusarai News: कोरैय पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं

Begusarai News: जलजमाव, बिजली, राशन और कृषि से जुड़े आवेदन पहुंचे अधिकारियों के पास
Begusarai News: जलजमाव, बिजली, राशन और कृषि से जुड़े आवेदन पहुंचे अधिकारियों के पास
Begusarai News: (शशिकांत प्रसाद वर्मा) गढ़पुरा प्रखंड अंतर्गत कोरैय पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनसे संबंधित आवेदन प्राप्त किए.
शिविर में नोडल पदाधिकारी सुनील कुमार, एमओ गोबिंद कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश यादव, पशुपालन डीओ मनीष कुमार, बिजली विभाग के सहायक अभियंता राजीव रंजन, थानाध्यक्ष राहुल कुमार तथा पंचायत के मुखिया संतोष झा मौजूद रहे.
जलजमाव सहित कई समस्याओं को लेकर पहुंचे ग्रामीण
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे. कोरैय निवासी सनातन सिंह ने जलजमाव की समस्या से संबंधित आवेदन देकर समाधान की मांग की। इसके अलावा ग्रामीणों ने बिजली, राशन, कृषि, पशुपालन समेत अन्य जनसमस्याओं से जुड़े दर्जनों आवेदन अधिकारियों को सौंपे.
अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया. इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर लगाया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े.
शिविर को ग्रामीणों ने बताया उपयोगी पहल
सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया. लोगों ने इसे जनहित में उपयोगी पहल बताते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर अधिकारियों की मौजूदगी से समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










