बेगूसराय में बिहार फुटबॉल एसोसिएशन की आम सभा, रविन्द्र प्रसाद सिंह सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किए गए

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News Ravindra Prasad Singh unanimously nominated President Bihar Football Association general meeting Bihar Football Association Begusarai

बैठक की तस्वीर

Begusarai News: बेगूसराय स्थित संत पॉल स्कूल में बिहार फुटबॉल एसोसिएशन की आम सभा (जनरल बॉडी मीटिंग) का सफल आयोजन किया गया. इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार राज्य के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष एवं सचिवगण उपस्थित रहे. सभा की अध्यक्षता बेगूसराय जिला फुटबॉल संघ के महासचिव मनोज कुमार शर्मा ने किया.

विज्ञापन

Begusarai News🙁नीरज कुमार ) बेगूसराय स्थित संत पॉल स्कूल में बिहार फुटबॉल एसोसिएशन की आम सभा (जनरल बॉडी मीटिंग) का सफल आयोजन किया गया. इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार राज्य के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष एवं सचिवगण उपस्थित रहे.

सभा की अध्यक्षता बेगूसराय जिला फुटबॉल संघ के महासचिव मनोज कुमार शर्मा ने किया. इस अवसर पर बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव इम्तियाज हुसैन ने सभा को संबोधित किया. साथ ही अन्य गणमान्य पदाधिकारी भी मंचासीन रहे. आम सभा में पूर्व अध्यक्ष प्रसनजीत मेहता द्वारा अपने स्वास्थ्य एवं बढ़ती आयु के कारण बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिए जाने की जानकारी साझा की गई.

पूर्व अध्यक्ष ने स्वास्थ्य एवं बढ़ती आयु के कारण अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया

सभा में सर्वसम्मति से उनके त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों से विमुक्त किया गया तथा उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया. इसके उपरांत, बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिंह को सर्वसम्मति से बिहार फुटबॉल एसोसिएशन का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

बैठक में बिहार में फुटबॉल को नई गति प्रदान करने, जमीनी स्तर पर फुटबॉल विकास को मजबूत करने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा बिहार में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

फुटबॉल एसोसिएशन के विरुद्ध फैलाई जा रही,भ्रामक अफवाहों एवं गलत संदेशों पर गंभीर चिंता

इसके अतिरिक्त, बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के विरुद्ध फैलाई जा रही भ्रामक अफवाहों एवं गलत संदेशों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई. इस संबंध में उचित एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित खेल नियमों तथा ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ( एआईएफएफ) के संविधान के अनुरूप जिला एवं राज्य फुटबॉल संघों के संविधान को व्यवस्थित रूप से तैयार एवं अद्यतन करने हेतु एक समिति का गठन किया जाएगा.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बिहार फुटबॉल को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान दिलाने का संकल्प व्यक्त किया गया.

Also Read: नालंदा जिला का पावापुरी रोङ स्टेशन आर्थिक और धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होते हुए, आज भी उपेक्षा का शिकार है

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन