बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS और बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) अधिकारियों का तबादला किया है. नई अधिसूचना के तहत कई जिलों को नए DDC, SDO और नगर आयुक्त मिले हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विज्ञापन

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने 10 जुलाई को अधिसूचना जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के कई अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. इस आदेश के तहत कई अधिकारियों को नए विभागों और जिलों में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

कई IAS अधिकारियों को नए जगह भेजा गया

सरकार की तरफ से जारी चिट्ठी के मुताबिक, कई सीनियर IAS अफसरों को नई जगह भेजा गया है, जिसमें संजय कुमार को राज्य निर्वाचन आयोग से हटाकर नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव बनाया गया है. मनोरंजन कुमार को शिक्षा विभाग से विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक पद पर भेजा गया है और डॉ. गगन को गयाजी का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा विधु भूषण चौधरी को उद्योग विभाग में अपर सचिव, कृत्यानन्द रंजन को नालन्दा का नगर आयुक्त और मनोज कुमार को उद्योग विभाग में अपर सचिव पद पर तैनात किया गया है. हेमन्त कुमार सिंह बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के नए सचिव होंगे, जबकि प्रदीप सिंह को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के अपर प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

BAS के 11 अधिकारियों का भी तबादला

सारा अशरफ को उद्योग विभाग में खाद्य प्रसंस्करण का निदेशक और निशांत सिहारा को मुजफ्फरपुर का नया उप विकास आयुक्त (DDC) नियुक्त किया गया है. IAS अफसरों के साथ-साथ बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों की लिस्ट भी जारी की गई है, जिन्हें तुरंत नए पद पर ज्वाइन करने को कहा गया है. इस फेरबदल में संजय कुमार को शिवहर का DDC, कुमारी अनुपम सिंह को औरंगाबाद का DDC, राकेश कुमार को शेखपुरा का DDC और आदित्य कुमार पियूष को जहानाबाद का नया DDC बनाया गया है.

इइन्द्रवीर कुमार को सुपौल का DDC, अरूण प्रकाश को भोजपुर का DDC, अभिषेक आनन्द को मधेपुरा का DTO और सोनी कुमारी को पूर्णिया की नई जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही कुमार गौरव को दरभंगा सदर का नया अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), शाहिद परवेज को नगर विकास एवं आवास विभाग में विशेष सचिव और आनन्द उत्सव को मुजफ्फरपुर पूर्वी का नया SDO बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें: पटना-मुजफ्फरपुर समेत 6 शहरों से हरियाणा के लिए चलेंगी सरकारी AC बसें, जुलाई के अंत तक शुरू होगी सेवा


विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन