पटना-मुजफ्फरपुर समेत 6 शहरों से हरियाणा के लिए चलेंगी सरकारी AC बसें, जुलाई के अंत तक शुरू होगी सेवा

Updated:
विज्ञापन

बिहार से हरियाणा के लिए जल्द शुरू होगी बस सेवा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar to Haryana Government AC Bus Service: बिहार से हरियाणा के गुरुग्राम, अंबाला, सोनीपत और पानीपत के लिए जुलाई के अंत तक सीधी सरकारी एसी बस सेवा शुरू होगी. दोनों राज्यों के बीच हुए समझौते के तहत पटना, गया और मुजफ्फरपुर समेत 6 प्रमंडलों से तय समय पर कम किराये में सुरक्षित सफर का नया विकल्प मिलेगा.

विज्ञापन

Bihar to Haryana Government AC Bus Service: बिहार से हरियाणा के गुरुग्राम, अंबाला, सोनीपत और पानीपत जैसे प्रमुख शहरों के लिए एसी बसों का नियमित परिचालन शुरू होने जा रहा है. इन सरकारी बसों का संचालन एक तय टाइम टेबल के अनुसार किया जाएगा ताकि यात्रियों को समय पर और भरोसेमंद सुविधा मिल सके. इस सेवा को शुरू करने के लिए शुक्रवार को बिहार और हरियाणा सरकार के बीच एक द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है.

विज्ञापन

जुलाई के अंत तक शुरू होगी सेवा, इन प्रमंडलों से चलेंगी बसें

परिवहन विभाग का लक्ष्य है कि सभी कागजी और तकनीकी काम पूरे करके जुलाई महीने के अंत तक इस अंतरराज्यीय बस सेवा को हर हाल में शुरू कर दिया जाए. ये बसें बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के छह प्रमुख प्रमंडलों यानी पटना, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर से रवाना होंगी. इस समझौते पर बिहार सरकार की तरफ से राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन और हरियाणा सरकार की ओर से अपर मुख्य सचिव (परिवहन) राजा शेखर वुंडरु ने दस्तखत किए हैं. इस मौके पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा भी उपस्थित थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किराया होगा कम, व्यापार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

यह नई बस सेवा केवल आम यात्रियों के सफर को आरामदायक नहीं बनाएगी, बल्कि हरियाणा में काम करने वाले बिहार के लाखों मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों को एक सुरक्षित और सुलभ विकल्प देगी. दोनों राज्यों के बीच आवागमन आसान होने से व्यापारिक गतिविधियों, शिक्षा, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. परिवहन विभाग के सचिव राजकुमार ने बताया कि बिहार सरकार राज्यों के बीच सरकारी परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने को प्राथमिकता दे रही है. इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को प्राइवेट बसों के मुकाबले बेहद कम किराये में शानदार सफर का मौका मिलेगा.

इसे भी पढ़ें:  अभिषेक कुमार नहीं लड़ेंगे बांकीपुर उपचुनाव, प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कारण


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन