अभिषेक कुमार नहीं लड़ेंगे बांकीपुर उपचुनाव, प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कारण

Updated:
विज्ञापन

संजय झा और सम्राट चौधरी के बीच में अभिषेक कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bankipur By Election: बांकीपुर में होने वाले उपचुनाव से पहले बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने नामांकन वापस ले लिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने अपने पत्र में बताया कि पारिवारिक कारणों से मैं चुनाव लड़ने में असमर्थ हूं.

विज्ञापन

Bankipur By Election: बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अभिषेक कुमार को उम्मीदवार घोषित किया था. इनके नामांकन के दौरान एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद थे. इसी बीच शुक्रवार शाम को उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बांकीपुर में होने वाले उपचुनाव में वो नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि पारिवारिक वजहों से चुनाव लड़ने में मैं असमर्थ हूं. चुनाव नहीं लड़ने का पत्र उन्होंने बिहार बीजेपी चीफ संजय सरावगी को सौंपा.

विज्ञापन

क्या बोले बिहार बीजेपी प्रभारी

इस बारे में जब प्रभात खबर के रिपोर्टर राजकमल ने बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े से पूछा कि अभिषेक बंटी ने नाम क्यों लिया वापस, BJP नए नाम की घोषणा कब करेगी, तो वो बिना जवाब दिए चले गए.


बिहार बीजेपी चीफ के साथ अभिषेक कुमार
बिहार बीजेपी चीफ के साथ अभिषेक कुमार

गुरुवार को नामांकन दाखिल किया था

अभिषेक ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. पर्चा भरने के बाद उन्होंने कहा था कि पार्टी ने एक बेहद साधारण कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है. उनके नामांकन के दौरान आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए (NDA) के तमाम वरिष्ठ नेता एकजुट नजर आए.

चुनावी मैदान में उतरे कई दिग्गज, अब तक 3 पर्चे दाखिल

भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के साथ ही गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने भी अपना नॉमिनेशन फाइल किया. जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 13 जुलाई को अपना चुनावी पर्चा भरेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

13 जुलाई तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया

प्रशांत किशोर के अलावा कई राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार भी आने वाले दिनों में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. चुनाव के लिए पर्चा भरने की यह प्रक्रिया 13 जुलाई तक जारी रहेगी. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस सीट पर अब तक कुल 3 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के इन जिलों में 13 जुलाई तक भारी बारिश और बिजली का डबल अलर्ट, IMD ने जारी की एडवाइजरी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन