बिहार के इन जिलों में 13 जुलाई तक भारी बारिश और बिजली का डबल अलर्ट, IMD ने जारी की एडवाइजरी

Updated:
विज्ञापन
बिहार मौसम खबर

बिहार मौसम खबर

Bihar Weather Update: बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम लगातार बदलता रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. कहीं भारी बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना है, तो कुछ जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. जानिए 11, 12 और 13 जुलाई का जिलेवार मौसम अपडेट.

विज्ञापन

Bihar Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा बिहार के अलग-अलग जिलों के लिए आने वाले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की गई है. इस रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों तक मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. कुछ जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. आइए जानते हैं कि आपके जिले में आने वाले तीन दिनों में मौसम का हाल कैसा रहेगा.


11 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि 11 जुलाई को बिहार के कई जिलों में खराब मौसम खराब रह सकता है. मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पटना, बक्सर, भोजपुर, बेगुसराय, नालंदा, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, शेखपुरा और लखीसराय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां भारी बारिश या मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की आशंका है. इसके अलावा वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका जिलों में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

12 जुलाई को भी बिगड़ा रहेगा हाल

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 12 जुलाई को लेकर बिहार के एक बड़े हिस्से में येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, बक्सर, भोजपुर, बेगुसराय, नालंदा, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, शेखपुरा और लखीसराय जिले शामिल हैं. यहां बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी. उत्तर-पश्चिम के कुछ जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और पूर्वी बिहार के जिलों में इस दिन मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

13 जुलाई के उत्तर बिहार में कोई चेतावनी नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक 13 जुलाई को बिहार के उत्तरी हिस्सों में मौसम पूरी तरह सामान्य रहने का अनुमान है. दक्षिण और मध्य बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन पटना, बक्सर, भोजपुर, बेगुसराय, नालंदा, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, बांका और खगड़िया जिलों में बारिश, आंधी-तूफान या बिजली चमकने को लेकर लोगों को सतर्क और अपडेट रहने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें: 160 KMPH की रफ्तार से बस 60 मिनट में बिहार के इस शहर से पटना पहुंच जाएंगे आप, क्या है सरकार का प्लान


विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन