Karuppu Worldwide Box Office: करुप्पु ने वर्ल्डवाइड मचाई तबाही, सूर्या की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी फिल्म

करप्पु सूरिया फोटो- यूट्यूब
Karuppu Worldwide Box Office: सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करप्पू ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. इसने सिंगम 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.
Karuppu Worldwide Box Office: साउथ एक्टर सूर्या स्टारर फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर कमाई कर रही है. 130 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म मूल रूप से 14 मई को रिलीज हुई. मूवी ने भारत में 80 करोड़ और वर्ल्डवाइड करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसी के साथ ‘सिंगम 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया. यह सूर्या की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
करुप्पु ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक आरजे बालाजी की ओर से निर्देशित ‘करुप्पु’ ने चौथे दिन, 5,947 शो में 14.30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में कुल ग्रॉस कमाई 95.30 करोड़ और टोटल कलेक्शन 82.30 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने चौथे दिन 4.00 करोड़ का संग्रह किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 47.00 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 142.30 करोड़ हो गया.
करुप्पु का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
करुप्पू ने पहले दिन 15.5 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की, दूसरे दिन 24.15 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.35 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. चौथे दिन इसने 14.30 करोड़ रुपये की और कमाई की, जिससे भारत में इसका कुल कलेक्शन अब तक 82.30 करोड़ रुपये हो गया है. अब यह फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री करने के करीब है.
सूर्या की टॉप 5 कमाई करने वाली फिल्मों पर एक नजर
- करुप्पु – 142.30 करोड़ (4 दिन)
- सिंघम 2- 122.8 करोड़
- 24- 108.9 करोड़
- 7 ओम् अरिवु – 105.2 करोड़
- अंजान- 83.55 करोड़
यह भी पढ़ें- Sreeleela Dating: क्या तिलक वर्मा को डेट कर रही हैं श्रीलीला? साउथ एक्ट्रेस की मां ने खोल दी पोल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










