राजस्थान में प्रचंड गर्मी, कई जिलों में लू का अलर्ट, 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा

Updated:
विज्ञापन
Rajasthan weather

राजस्थान में भीषण गर्मी, सांकेतिक फोटो- पीटीआई

Rajasthan weather: मई महीने की शुरुआत के साथ ही राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में आने लगा है. बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी जैसे शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्म हवाएं और तेज होंगी, हालांकि इस बीच कुछ इलाकों में तेज हवा और बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

Rajasthan weather: राजस्थान में अब प्रचंड गर्मी पड़ सकती है. आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का असर बना रह सकता है. विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, जालोर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ समेत कई और पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले पांच से छह दिनों के दौरान लू चलने की भी संभावना है.

भीषण गर्मी की चपेट में कई इलाके

बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, बीकानेर समेत कई और इलाकों में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और कहीं-कहीं 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. राज्य के कई हिस्से इस समय तीव्र गर्मी की चपेट में हैं.

और बढ़ सकता है तापमान

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है. खास तौर पर पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है.

इन इलाकों में बारिश के आसार

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच कुछ इलाकों में मौसम में हल्का बदलाव भी देखने को मिल सकता है. आईएमडी के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11 और 12 मई को बीकानेर, शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवा चलने की भी संभावना है.

Also Read: 10,11,12,13,14 मई तक भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola