राजस्थान में अगले दो से तीन दिन हीटवेव का कहर, आंधी-बारिश की भी संभावना, आईएमडी अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

भीषण गर्मी से बचने के लिए छाता लेकर चल रहीं महिलाएं, फोटो पीटीआई

Rajasthan Weather: मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकांश भागों में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान है.

विज्ञापन

Rajasthan Weather: आईएमडी के अनुसार राजस्थान में आगामी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं. साथ ही पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अगले पांच से छह दिन लू चलने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि में राज्य में कहीं-कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश हुई. सर्वाधिक पांच मिलीमीटर बारिश नागौर जिले के मेड़ता में दर्ज की गई और अधिकतम तापमान फलौदी में 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

विज्ञापन

कोटा और उदयपुर में मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी और बारिश हो सकती है.

11 और 12 मई को बीकानेर सहित इन जगहों पर आंधी-बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11 और 12 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र तथा जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश होने का अनुमान है, जबकि शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola