Kal Ka Mausam : अगले 48 घंटे राजस्थान में होगी भारी बारिश, जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Aug 2024 11:49 AM

विज्ञापन

Kal Ka Mausam : अगले 48 घंटे राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है. जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam : राजस्थान में कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. विभाग ने बताया कि झारखंड के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर ‘डीप डिप्रेशन’ में तब्दील हो चुका है. अगले 24 घंटे में इसके मध्य प्रदेश से होते हुए पूर्वी राजस्थान की ओर बढ़ने की संभावना है. इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, इस मौसम प्रणाली का चार और पांच अगस्त को राजस्थान में सर्वाधिक प्रभाव देखने को मिलेगा. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की गतिविधियां तेज होंगी. कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश व कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है.

बेहद भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि रविवार कोटा संभाग के जिलों में एक-दो जगहों पर बेहद भारी बारिश होने की संभावना है. पांच-छह अगस्त को उदयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने का अनुमान है.

Read Also : Mausam Ki Khabar: इन राज्यों में अगले 5 दिन होगी आफत की बारिश, IMD ने दी चेतावनी

कहां कितनी हुई बारिश

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जानकारी दी गई है कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में कोलायत मगरा (बीकानेर) में सबसे अधिक 195.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इस अवधि में अजमेर के मसूदा में 180 मिलीमीटर, ब्यावर के नयानगर में 170 मिलीमीटर, अजमेर के पीसांगन में 170 मिलीमीटर, अजमेर के मांगलियावास में 150 मिलीमीटर, राजसमंद के भीम में 150 मिलीमीटर, अजमेर के टाटगढ़ और नागौर के मेड़ता सिटी में 130-130 मिलीमीटर बारिश हुई.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola