राजस्थान में लगातार दूसरे दिन भीषण धूलभरी आंधी, दिन में छाया घना अंधेरा

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान में धूलभरी आंधी का भीषण नजारा, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Rajasthan Sandstorm: राजस्थान में लगातार दूसरे दिन भीषण धूलभरी आंधी ने जनजीवन को प्रभावित किया. दिन में ही रात जैसा घना अंधेरा छा गया. आसमान में धूल की दीवार खड़ी हो गई थी.

विज्ञापन

Rajasthan Sandstorm: राजस्थान में अचानक मौसम बदला और पीले रंग का एक विशाल रैतीला बवंडर उठा. बवंडर ने देखते-देखते पूरे आसमान को अपने आगोश में ले लिया. धूल का गुब्बार इतना जबरदस्त और घना था कि विजिबिलिटी (Visibility) घटकर लगभग शून्य हो गई.

विज्ञापन

शनिवार को भी राजस्थान में चली थी धूलभरी आंधी

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, अलवर और सीकर जिलों में तेज धूलभरी आंधी चली थी. जबकि जयपुर में तेज हवाओं के बाद बारिश हुई. आंधी के दौरान धूल और रेत के घने गुबार ने कई शहरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दृश्यता लगभग शून्य हो गई और वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलानी पड़ी.

आंधी की शुरुआत हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर क्षेत्रों से हुई थी

आंधी की शुरुआत हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर क्षेत्रों से हुई, जहां हवा की गति लगभग 56 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई. हालांकि आंधी से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ, लेकिन इसके साथ हुई बारिश ने राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई.

ये भी पढ़ें: Heavy Rain Warning: आंधी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, देश के कई राज्यों में मौसम की करवट, IMD का अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola