कल से लौटने लगेगा मानसून, फिर भी नहीं थमेगी बरसात, Low Pressure के कारण इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

आसमान पर उमड़ते बादल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Monsoon Withdrawal 2026: देश के पश्चिमी हिस्सों से मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने अंडमान सागर में नए लो प्रेशर सिस्टम के सक्रिय होने की चेतावनी जारी की है. इसके प्रभाव से पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रह सकता है.

विज्ञापन

Monsoon Withdrawal: देश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं. दूसरी तरफ अंडमान सागर के आसपास नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिसके असर से पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

अंडमान सागर में बनेगा लो प्रेशर एरिया

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि उत्तर थाईलैंड के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) 18 सितंबर की शाम तक उत्तरी अंडमान सागर की ओर पहुंचने की संभावना है. इसके प्रभाव से 19 सितंबर की शाम के आसपास इसी क्षेत्र में लो प्रेशर एरिया बन सकता है. इसके बाद सिस्टम के धीरे-धीरे मजबूत होने और अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट की ओर जाने का अनुमान है.

बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी भारत में बारिश का दौर जारी रह सकता है. गंगीय पश्चिम बंगाल में 18 सितंबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. 23 और 24 सितंबर को भी भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा में 18, 19 और 22 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. जबकि 23 और 24 सितंबर को कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

बिहार और झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में 18 सितंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. 18 से 24 सितंबर के मौसम की बात करें तो अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. झारखंड में 18 से 23 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज-चमक का अनुमान है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश

पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 और 19 सितंबर को कई जगह बारिश होने की संभावना है. पश्चिम मध्य प्रदेश में 18 सितंबर और फिर 24 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 19 से 24 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश का अनुमान है. 22 से 24 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

गुजरात, महाराष्ट्र में भी अलर्ट

गुजरात क्षेत्र में 18 और 19 सितंबर को कई जगह बारिश की संभावना है. 18 सितंबर को कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र में 18 सितंबर और फिर 20 से 22 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. कोंकण और गोवा में 21 और 22 सितंबर को भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

दक्षिण भारत में कई दिनों तक बारिश

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18 से 22 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. केरल और माहे में 18 से 20 सितंबर और 24 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. कर्नाटक के तटीय और आंतरिक हिस्सों, तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 18 से 22 सितंबर के दौरान तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है.

पिछले 24 घंटे में कई राज्यों में बहुत भारी बारिश

18 सितंबर सुबह साढ़े 8 बजे तक बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र, गुजरात, बिहार और सिक्किम में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं असम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई.

Also Read: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 19 से 24 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola