छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 19 से 24 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

भारी बारिश का अलर्ट, फोटो ANI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. जानें 24 सितंबर तक कैसा रह सकता है मौसम का हाल.

विज्ञापन

18-09-2026 का मौसम : 18 सितंबर को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है.

19-09-2026 का मौसम : 19 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है. वहीं, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना बनी रहेगी. 


ये भी पढ़ें: झारखंड में तीन दिन रहेगा बारिश का दौर, आज सभी जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी

20-09-2026 का मौसम : 20 सितंबर को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

21-09-2026 का मौसम : 21 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इस दिन भी एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.  

मौसम विभाग का  पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

22-09-2026 का मौसम :  22 सितंबर को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी दी गई है.

23-09-2026 का मौसम :  23 सितंबर को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. साथ ही, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. 

24-09-2026 का मौसम :  24 सितंबर को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दिन भी एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola