छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 19 से बारिश बढ़ेगी; 20-22 सितंबर भारी बारिश की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

जोरदार बारिश में लोग छाता लेकर चल रहे हैं, फोटो ANI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अगले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. यानी इस दौरान दिन के तापमान में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, जबकि कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई. कुल मिलाकर प्रदेश में बारिश सामान्य से करीब 5 प्रतिशत कम रही. मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. इस दौरान कई जगहों पर बारिश होने के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

17-09-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. साथ ही, एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

18-09-2026 का मौसम : प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अतिरिक्त, एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.


ये भी पढ़ें: MP Weather: मध्य प्रदेश में अभी थमने वाली नहीं बारिश, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

19-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. चेतावनी के रूप में, एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की गई है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ‍़ने के लिए यहां क्लिक करें.

20-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

21-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है.

22-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola