Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में होगी भारी बारिश, आया 14 सितंबर तक का वेदर अपडेट

Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Heavy Rain Alert : मौसम में बदलाव के बीच छत्तीसगढ़ के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert : उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के असर से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. इसके बाद बारिश में कमी आने की संभावना है. जानें किस जिले में होगी ज्यादा बारिश.

विज्ञापन

सरगुजा संभाग का मौसम

सरगुजा संभाग के सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों में 11 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली. 12 सितंबर को भी कई जगह बारिश जारी रह सकती है. इसके बाद 13 और 14 सितंबर को बारिश का दायरा घटकर कुछ स्थानों तक रहने की संभावना है.

मौसम विभाग की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

बिलासपुर संभाग का मौसम

बिलासपुर संभाग के बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में 11 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. 12 सितंबर को भी कई जगह बारिश रहेगी, जबकि 13 और 14 सितंबर से बारिश में कमी आने का अनुमान है.


ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: गुजरात-बंगाल समेत आज इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां सबसे ज्यादा बरसेंगे बादल

रायपुर संभाग का मौसम

रायपुर संभाग के रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद जिलों में 11 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. 12 सितंबर को भी कई स्थानों पर बारिश जारी रहेगी. इसके बाद 13 और 14 सितंबर को बारिश का असर कम होने की संभावना है.

दुर्ग संभाग का मौसम

दुर्ग संभाग के दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में 11 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई. 12 सितंबर को भी बारिश रहेगी, लेकिन 13 सितंबर से इसका दायरा घटने की संभावना है.

बस्तर संभाग का मौसम

बस्तर संभाग के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर जिलों में 11 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर बारिश देखने को मिली. कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई. 12 सितंबर को भी बारिश जारी रह सकती है, जबकि 13 सितंबर से बारिश का असर कम होने और कुछ स्थानों तक सीमित रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola