Kal ka Mausam : छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट जारी, भारी बारिश की संभावना

Updated:
विज्ञापन

जोरदार बारिश का अलर्ट, फोटो ANI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kal ka Mausam : छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदलने वाला है. दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Kal ka Mausam : अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. यानी अगले कुछ दिनों में दिन के समय गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. जानें 16 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम का हाल.

विज्ञापन

11-09-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना जताई गई है. ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.


ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: राजस्थान में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, जयपुर-भरतपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

12-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ-साथ गरज और चमक के साथ वज्रपात की संभावना है. यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए क्लिक करें.

13-09-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी/संभावना है. यलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.


ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: राजस्थान में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, जयपुर-भरतपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

14-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. इस दिन के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.

15-09-2026 का मौसम : राज्य  में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दिन मौसम के संबंध में कोई चेतावनी नहीं है.

16-09-2026 का मौसम : प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दिन के लिए भी मौसम विभाग द्वारा कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola