School Holiday : 13 सितंबर से 3 दिन लगातार स्कूलों में रहेगी छुट्टी? जानें क्या है वजह

Updated:
विज्ञापन

स्कूलों में छुट्टियां (Photo: AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

School Holiday : सितंबर में छुट्टियों का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है. छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर को सरकारी दफ्तरों के साथ स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे. 4 सितंबर की छुट्टी पहले ही हो चुकी है. वहीं 15 सितंबर को कुछ जिलों में स्थानीय स्तर पर छुट्टी मिल सकती है.

विज्ञापन

School Holiday : छत्तीसगढ़ में सितंबर में छुट्टियों के कारण लोगों को राहत मिलेगी. 4 सितंबर की छुट्टी बीत चुकी है. अब 14 सितंबर को फिर अवकाश रहेगा. इस दिन सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. सरकार ने ये छुट्टियां प्रमुख पर्व-त्योहारों को देखते हुए घोषित की हैं. यानी महीने में एक और छुट्टी का मौका लोगों को मिलेगा. इसके अलावा कुछ ऐच्छिक छुट्टियां भी हैं.

विज्ञापन

14 सितंबर 2026 को हरितालिका तीज, रहेगी छुट्टी

छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर को हरितालिका तीज के मौके पर सरकारी छुट्टी रहेगी. इस दिन सरकारी दफ्तरों के साथ स्कूल, कॉलेज और दूसरे शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे. हरितालिका तीज यहां धूमधाम से मनाया जाता है. छुट्टी होने से महिलाएं और परिवार बिना काम की चिंता के त्योहार मना सकेंगे और अपनों के साथ समय बिता सकेंगे. 14 सितंबर को सोमवार है और इससे एक दिन पहले 13 सितंबर को रविवार पड़ेगा. रविवार की छुट्टी तो पहले से रहती ही है. ऐसे में 13 और 14 सितंबर को लगातार दो दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो परिवार और बच्चों के साथ दो दिन की छोटी ट्रिप का मौका अच्छा है.

नुआखाई पर 15 सितंबर को स्थानीय छुट्टी हो सकती है

15 सितंबर को नुआखाई पर्व के मौके पर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में छुट्टी रह सकती है. इस दिन की छुट्टी पूरे राज्य के लिए एक जैसी नहीं है. इसे स्थानीय अवकाश के तौर पर रखा गया है. इसलिए हर जिले में 15 सितंबर को स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद हों, यह जरूरी नहीं है. छुट्टी को लेकर अंतिम फैसला संबंधित जिला प्रशासन करेगा. अगर आप अपने जिले में छुट्टी की जानकारी चाहते हैं, तो प्रशासन की ओर से जारी आदेश जरूर देखें.


ये भी पढ़ें: September School Holiday List 2026: सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें बिहार-झारखंड की पूरी लिस्ट और बनाएं अपना प्लान

जिन जिलों में नुआखाई पर 15 सितंबर को छुट्टी रहेगी, वहां लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी. 13 सितंबर को रविवार पड़ रहा है जबकि 14 सितंबर को सोमवार, यानी हरितालिका तीज की छुट्टी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola