Kal ka Mausam : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 16 सितंबर का वेदर अपडेट जारी
भारी बारिश का अलर्ट, फोटो ANI
Kal ka Mausam : पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश बढ़ सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है.
Kal ka Mausam : छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. जानें 16 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम का हाल.
10-09-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. चेतावनी के तौर पर एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है.
11-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के अलावा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी दी गई है.
ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: आज रहेगा मौसम शुष्क, जानें जयपुर-कोटा में कैसा रहेगा मौसम
12-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के अलावा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना बनी हुई है.
13-09-2026 का मौसम : राज्य में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. चेतावनी के अनुसार, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है.
मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
14-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दिन के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.
15-09-2026 का मौसम : प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दिन के लिए भी मौसम विभाग द्वारा कोई चेतावनी नहीं दी गई है.
16-09-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दिन के लिए भी किसी प्रकार की चेतावनी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए