झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले ओडिशा राजभवन बना भाजपा का ‘वॉर रूम’, बीजद का आरोप

ओडिशा का राजभवन.
Odisha News: बीजू जनता दल ने आरोप लगाया कि ओडिशा के राजभवन का झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए ‘वॉर रूम’ के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.
Odisha News: ओडिशा के विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजद) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राज्य के राजभवन को आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए ‘वॉर रूम’ के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.
उन्होंने राज्यपाल रघुवर दास से स्पष्टीकरण मांगा कि क्या वह पड़ोसी राज्य में मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं. बीजद की यह प्रतिक्रिया हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा और वरिष्ठ भाजपा नेता एम वेंकैया नायडू के रघुवर दास से मुलाकात करने के लिए ओडिशा राजभवन पहुंचने के मद्देनजर आयी है.

इसके अतिरिक्त, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने झारखंड के दो दिवसीय चुनाव पूर्व दौरे पर जाने से पहले वरिष्ठ भाजपा नेताओं और रघुवर दास से मुलाकात की. असम के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनका दौरा निजी कारणों से था. वहीं, बीजद ने संदेह व्यक्त करते हुए राज्यपाल के आवास पर भाजपा नेताओं के एकत्र होने के पीछे की मंशा पर सवाल उठाया.
झारखंड का मुख्यमंत्री बनने की कोशिश कर रहे रघुवर दास : सस्मित
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए बीजद सांसद सस्मित पात्रा और सुलता देव ने दावा किया कि राजभवन प्रभावी रूप से भाजपा की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया है. देव ने जारी उन चर्चाओं पर प्रकाश डाला, जिसमें कहा गया है कि दास झारखंड के अगले मुख्यमंत्री बनने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ऐसी अफवाहें हैं कि राज्यपाल झारखंड में चुनाव लड़ेंगे. उन्हें इस अटकलबाजी के बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. कयास लगाये जा रहे हैं कि वर्ष 2014 से 2019 के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री रहे दास अपने गृह राज्य की राजनीति में वापसी करना चाहते हैं. बीजद नेताओं ने जुलाई में पुरी राजभवन में राज्यपाल के बेटे द्वारा एक सरकारी अधिकारी के साथ मारपीट की घटना के संबंध में कथित निष्क्रियता के लिए भी राज्य की भाजपा सरकार की आलोचना की.
Also Read
झारखंड के EX CM रघुवर दास बोले- नियुक्ति वर्ष घोषित कर नौकरियां देना भूल गयी हेमंत सरकार
पूर्व CM रघुवर दास फंस सकते हैं मुश्किल में, ED ने मांगे राज्यसभा हॉर्स ट्रेडिंग से जुड़े दस्तावेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




