ePaper

पैगंबर साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का आक्रोश, सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज

Updated at : 17 Sep 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
Anger Over Objectionable Remarks on Prophet Sahib

मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस को सौंपी लिखित शिकायत.

Anger Over Objectionable Remarks on Prophet Sahib: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां से एक व्यक्ति की ओर से फेसबुक पर पैगंबर साहब के खिलाफ की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी से पश्चिमी सिंहभूम के मुस्लिमों का गुस्सा भड़क उठा है. उनके मन में रोष है. मझगांव में दो गांवों के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस को चिट्ठी सौंपकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. कहा है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो झारखंड और देश में आक्रोश भड़क सकता है.

विज्ञापन

Anger Over Objectionable Remarks on Prophet Sahib| मझगांव (पश्चिमी सिंहभूम), मो वासी : पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी से मुस्लिम समाज का आक्रोश भड़क उठा है. सड़क पर उतरकर उन्होंने अपना आक्रोश व्यक्त कया. मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग बुधवार को दोपहर मझगांव मुख्य चौक से ईदगाह तक मुख्य मार्ग पर जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए थाना तक पहुंचे.

16 सितंबर को फेसबुक पर खरसावां से हुआ आपत्तिजनक पोस्ट

मझगांव प्रखंड के खड्‌पोस मुस्लिम अंजुमन कमेटी और मझगांव मुस्लिम अंजुमन कमेटी और दोनों गांवों के मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने सदर मो नसीम खडपोस सदर व मझगांव सदर मो तबरेज अंसारी और जरार अहमद की ओर से लिखित आवेदन दिया. कहा कि 16.09. 2025 को संजय सोराक फेसबुक ID ग्राम-कदमडीहा, पो-खरसांवा, थाना-खरसावां, जिला-सरयकेला-खरसावां के निवासी ने हमारे नबी हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलयही वो सल्लम पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया साइट फेसबुक (Facebook) पर की है.

पोस्ट करने वाला व्यक्ति खरसावां का रहने वाला

लिखित शिकायत में कहा गया है कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये. पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव और खड़पोस के दोनों गांवों के मुस्लिम समुदायों एवं सदर ने कहा कि संजय सोराक फेसबुक यूजर ग्राम कदमडीहा, पोस्ट खरसावां, थाना खरसावां, जिला सरायकेला-खरसावां के निवासी ने हमारे नबी हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलयही वो सल्लम के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक, अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी की है. इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Anger Over Objectionable Remarks on Prophet Sahib: ‘मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश और रोष’

चिट्ठी में कहा गया है कि फेसबुक पर जो पोस्ट हुआ है, वह अस्वीकार्य है. इससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं. इस टिप्पणी से मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश और रोष है. अगर पोस्ट करने वाले के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे राज्य में अशांति फैल सकती है.

मो नसीम बोले- पैगंबर पर आपत्तिजनक पोस्ट बेहद शर्मनाक

मुस्लिम अंजुमन कमेटी सदर खडपोस मोहम्मद नसीम ने कहा कि मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक पोस्ट करना बेहद शर्मनाक है. इससे देश भर में अशांति फैलने की आशंका है. प्रशासन से मांग है कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये.

जुलूस निकालकर मझगांव थाना तक पहुंची मुस्लिम समुदाय की भीड़. फोटो : प्रभात खबर

पैगंबर पर अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा मुस्लिम समाज – तबरेज अंसारी

मुस्लिम अंजुमन कमेटी सदर मझगांव मो तबरेज अंसारी ने कहा है कि पैगंबर साहब पर अमर्यादित व आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करना मुस्लिम समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. पुलिस प्रशासन आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जल्द से जल्द कानूनी सजा दे.

हर हाल में होगी कार्रवाई – मझगांव थाना प्रभारी

मझगांव के थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि वरीय पदाधिकारी से वार्ता कर आरोपी के विरुद्ध मामले की जांच की जा रही है. हर हाल में कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें

दुर्गा पूजा से पहले झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान, नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

भुरकुंडा में अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहा कुख्यात अपराधी सुनील धोबी पतरातू से गिरफ्तार

झारखंड आंदोलन के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो के तालाब में असामाजिक तत्वों ने डाला जहर, 5 क्विंटल मछलियां मरीं

Modi@75: अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया अलग झारखंड, राज्य को ऐसे गढ़ रहे पीएम नरेंद्र मोदी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola