ePaper

झारखंड आंदोलन के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो के तालाब में असामाजिक तत्वों ने डाला जहर, 5 क्विंटल मछलियां मरीं

Updated at : 17 Sep 2025 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
Poision in Pond of binod bihari mahato fish dead

विनोद बिहारी महतो के तालाब में मरी मछलियां. फोटो : प्रभात खबर

Poision in Pond: झारखंड आंदोलन के पुरोधा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक सदस्यों में एक बिनोद बिहारी महतो के तालाब में असामाजिक तत्वों ने जहर डाल दिया है. इसकी वजह से तालाब में पल रही 5 क्विंटल मछलियां मर गयीं हैं. विनोद बिहारी महतो के भतीजे ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के पानी की जांच करायी जाये और दोषी को सजा जाये. इस बीच लोगों ने तालाब में नहाना-धोना बंद कर दिया है.

विज्ञापन

Poision in Pond: झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्व बिनोद बिहारी महतो के बड़ादाहा स्थित बाबू बांध तालाब में असामाजिक तत्वों ने जहरीला पदार्थ डाल दिया है. इसकी वजह से तालाब की लगभग पांच क्विंटल मछलियां मर गयीं. बुधवार सुबह नित्य काम के लिए हेतु जब गांव के लोग तालाब पर पहुंचे तो पानी के ऊपर तैर रही मरी हुई मछलियों को देखा. घटना की सूचना गांव वालों को मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण तालाब पर पहुंचे.

तालाब में कपड़ा-बर्तन धोते और नहाते हैं लोग

लोगों का कहना है कि तालाब में जहरीला पदार्थ डाले से तालाब के पानी से दुर्गंध आ रही है. उक्त तालाब में गांव के सैकड़ों लोग कपड़ा-बर्तन साफ करने के साथ-साथ इसमें नहाते-धोते भी हैं. तालाब में जहरीला पदार्थ की सूचना के बाद गांव के लोग तालाब में नहाना-धोना बंद कर दिया है.

बिनोद बाबू के तालाब में मरने के बाद उपलाती मछलियां. फोटो : प्रभात खबर

विनोद बिहारी महतो के परिवार के तालाब की मछलियां मरीं

यह तालाब झारखंड आंदोलन के पुरोधा पूर्व सांसद स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के परिवार का है. इस संबंध में तालाब के मालिक व पूर्व सांसद स्वर्गीय विनोद बाबू के भतीजे जय किशोर महतो का कहना है कि तालाब में जहरीला पदार्थ डाल देने से करीब 5 क्विंटल मछलियां मर गयीं. इससे उन्हें काफी क्षति हुई है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Poision in Pond: प्रशासन से तालाब के पानी की जांच की मांग

उन्होंने इस संबंध में प्रशासन से तालाब के पानी की जांच की मांग की है. पंचायत के मुखिया बीडी महतो ने भी असामाजिक लोगों द्वारा तालाब में जहरीला पदार्थ डाल देने की आशंका व्यक्त की है. इससे तालाब की मछलियां मर गयीं. मुखिया ने भी इसकी जांच की मांग बलियापुर के सीओ बीडीओ से की है.

इसे भी पढ़ें

Modi @75: राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने दी पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई

हजारीबाग, गोड्डा समेत झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Modi@75: अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया अलग झारखंड, राज्य को ऐसे गढ़ रहे पीएम नरेंद्र मोदी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन