ममता के चालक ने मांगे पैसे परिजनों ने देने से मना किया
Updated at : 11 Jul 2019 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

मामला मझगांव के बिस्काटा गांव का चिकित्सा प्रभारी ने कहा मामले की होगी जांच मझगांव : प्रसूता को अस्पताल पहुंचाने के लिए एक बार फिर ममता वाहन के चालक द्वारा पैसे मांग करने का मामला सामने आया है. घटना मझगांव की तरतरिया पंचायत के बिस्काटा गांव की है. यहां सोमनाथ जेराई की पत्नी बजमती जेराई […]
विज्ञापन
मामला मझगांव के बिस्काटा गांव का
चिकित्सा प्रभारी ने कहा मामले की होगी जांच
मझगांव : प्रसूता को अस्पताल पहुंचाने के लिए एक बार फिर ममता वाहन के चालक द्वारा पैसे मांग करने का मामला सामने आया है. घटना मझगांव की तरतरिया पंचायत के बिस्काटा गांव की है. यहां सोमनाथ जेराई की पत्नी बजमती जेराई को बुधवार सुबह करीब नौ बजे अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी. इस पर परिवारवालों ने ममता वाहन को फोन कर बुलाया.
वाहन प्रसूता को लेकर करीब 11 बजे मझगांव अस्पताल पहुंचा. इधर, परिवार वालों ने बताया कि ममता वाहन के चालक द्वारा प्रसूता को अस्पताल पहुंचाने के लिए पैसे की मांग की जा रही थी, लेकिन उन्होंने पैसा देने से मना कर दिया. बाद में इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को मिलने पर मामला शांत हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




