बिहार के यूनिवर्सिटीज में शुरू होंगे 7 नये एंप्लॉयमेंट ओरिएंटेड कोर्स, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल
Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 May 2026 1:10 PM
पटना यूनिवर्सिटी
Bihar Education: बिहार के विद्यार्थियों के लिए खास पहल की गई है. राज्य के यूनिवर्सिटीज में 7 ऐसे कोर्स शुरू किए जायेंगे जो कि एंप्लॉयमेंट ओरिएंटेड होगा. इसमें छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ इंडस्ट्री ट्रेनिंग भी मिलेगी. इसके लिए कुलाधिपति से मंजूरी भी मिल गई है.
Bihar Education: (पटना से अनुराग प्रधान की रिपोर्ट)
बिहार के यूनिवर्सिटीज में उच्च शिक्षा को रोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. कुलाधिपति की स्वीकृति के बाद राज्य के चार प्रमुख यूनिवर्सिटी में सात नये रोजगारोन्मुखी कोर्स शुरू किये जायेंगे. इसमें बीकॉम के अंतर्गत बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (बीएफएसआई), रिटेल ऑपरेशन, ई-कॉमर्स ऑपरेशन और ह्यूमन रिसोर्स ऑपरेशन में मेजर शामिल हैं.
इसके अलावा बीए में कंटेंट एंड क्रिएटिव राइटिंग, जबकि बीएससी में हेल्थकेयर मैनेजमेंट और डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कोर्स शुरू किये जायेंगे. इन सभी पाठ्यक्रमों को स्वीकृत मिल गई है. ये कोर्स चार वर्षीय अंडर ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (एइडीपी) के तहत संचालित होंगे, जिसमें विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ उद्योगों में व्यावहारिक ट्रेनिंग भी मिलेगा.
पीयू, पीपीयू, टीएमबीयू और बीआरए में शुरू होगी पढ़ाई
राज्यपाल सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी, पटना यूनिवर्सिटी, तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी और बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर में इन कोर्सेस को लागू किया जायेगा. यह व्यवस्था नये सत्र 2026 से ही प्रभावी होगा. जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इन कोर्सेस का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ट्रेनिंग और उद्योग आधारित अनुभव उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सके.
पढ़ाई के साथ मिलेगा अप्रेंटिसशिप का अनुभव
इन कोर्सों की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि विद्यार्थियों को डिग्री के साथ-साथ इंडस्ट्री में काम करने का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा. यूनिवर्सिटीज और उद्योगों के बीच त्रिपक्षीय एमओयू के आधार पर ट्रेनिंग की व्यवस्था की जायेगी. इससे छात्रों का स्किल डेवलपमेंट होगा और उन्हें नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकेंगे.
यूजीसी गाइडलाइन के तहत लागू होगी व्यवस्था
अधिसूचना में कहा गया है कि सभी कोर्सेस यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग (यूजीसी) की अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम गाइडलाइन के अनुरूप संचालित किये जायेंगे. नयी शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा को अधिक व्यावहारिक और रोजगार परक बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.
ये होंगे नये कोर्स
एइडीपी के तहत शुरू होने वाले सात कोर्स सीधे तौर पर रोजगार और उद्योग की जरूरतों से जुड़े हैं. इनमें बीकॉम, बीए और बीएससी स्तर के विशेष कोर्स शामिल हैं.
बीकॉम में चार नये कोर्स
- बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (बीएफएसआई)
- रिटेल ऑपरेशन
- ई-कॉमर्स ऑपरेशन
- ह्यूमन रिसोर्स ऑपरेशन
बीए में नया कोर्स
- कंटेंट एंड क्रिएटिव राइटिंग
बीएससी में दो विशेष कोर्स
- हेल्थकेयर मैनेजमेंट
- डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स
Also Read: अब रियलिटी शो में दिखेंगे तेज प्रताप यादव, ‘भोजपुरी बवाल’ में पवन-निरहुआ संग करेंगे कमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










