अब रियलिटी शो में दिखेंगे तेज प्रताप यादव, 'भोजपुरी बवाल' में पवन-निरहुआ संग करेंगे कमाल
Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 May 2026 12:49 PM
तेज प्रताप यादव, जेजेडी सुप्रीमो
Tej Pratap Yadav: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब रियलिटी शो में दिखने वाले हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री का नया रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' जल्द ही लॉन्च होने वाला है. इसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस कलाकारों के साथ तेज प्रताप यादव भी देखेंगे.
Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव राजनीति के बाद अब रियलिटी शो में भी दिखने वाले हैं. खास बात यह होगी कि भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों के साथ इस बार वे कमाल दिखायेंगे. जानकारी के मुताबिक, भोजपुरी इंडस्ट्री का नया रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ जल्द लॉन्च होगा. इसमें भोजपुरी सिनेमा और राजनीति से जुड़े चर्चित चेहरे शामिल होंगे.
इन कलाकारों के साथ दिखेंगे तेज प्रताप
चर्चा है कि शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी भी नजर आएंगी. साथ ही बिहार की राजनीति का चर्चित चेहरा तेज प्रताप यादव भी इस शो का हिस्सा होंगे. शो के जरिए फैंस को भोजपुरी सितारों की जिंदगी को करीब से देखने का मौका मिलेगा.
इसमें कलाकारों की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ के कई अनदेखे पहलु भी दिखाए जाएंगे. शो में सितारों के बीच मस्ती, बातचीत, इमोशनल मोमेंट और पर्दे के पीछे की जिंदगी देखने को मिलेगी. भोजपुरी दर्शकों के लिए यह शो एक बड़ा एंटरटेनमेंट पैकेज माना जा रहा है. इसमें तेज प्रताप यादव के बारे में भी लोगों को नजदीक से जानने का मौका मिल सकता है.
तेज प्रताप सोशल मीडिया पर एक्टिव
तेज प्रताप यादव राजनीति में एक्टिव होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं. TY Blog के नाम से तेज प्रताप यादव ने एक यूट्यूब चैनल भी बनाया है. इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स के जरिए कई पोस्ट शेयर करते रहते हैं. कभी कृष्ण अवतार तो कभी शिव के अवतार में उन्होंने कई बार फोटो शेयर किया.
बेबाक बयानों और अलग अंदाज के लिए तेज प्रताप फेमस
इस तरह से देखा जाए तो तेज प्रताप यादव अपने अलग अंदाज और बेबाक बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं. तेज प्रताप यादव से जुड़े कई मामले जैसे कि राजनीतिक बयानबाजी, ऐश्वर्या राय से तलाक का मामला, अनुष्का यादव प्रकरण, पार्टी और परिवार से निकाले जाना, भाई तेजस्वी यादव से खटपट को लेकर चर्चा में आ चुके हैं. ऐसे में अब राजनीति के बाद वे रियलिटी शो में भी दमखम दिखाने वाले हैं.
Also Read: बिहार के 5 स्टेट हाइवे की बदलेगी सूरत, करोड़ों रुपये किए जायेंगे खर्च, देखिए सड़कों की लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










