हाइवा में पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत

राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर रघुनाथपुर में रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे खड़े हाइवा में पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार ऊपरशिला निवासी विजय सुंडी (30) की मौत हो गयी. बाइक पर सवार सुरेंद्र सुंडी (28) गंभीर रूप से घायल हो गये. सुरेंद्र का इलाज एमजीएम, जमशेदपुर में चल […]
राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर रघुनाथपुर में रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे खड़े हाइवा में पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार ऊपरशिला निवासी विजय सुंडी (30) की मौत हो गयी. बाइक पर सवार सुरेंद्र सुंडी (28) गंभीर रूप से घायल हो गये. सुरेंद्र का इलाज एमजीएम, जमशेदपुर में चल रहा है. घटना रविवार की है. दोनों रविवार दोपहर को अपने मेहमान के यहां जाने के लिए घर से निकले थे. हाइवा से टकराने के बाद दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर लाया गया. यहां इलाज के दौरान लगभग साढ़े आठ बजे विजय की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




