खूंटपानी के उद्यान महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर किसान जागरूकता और प्रशिक्षण गोष्ठी आयोजित

Updated:
विज्ञापन
khuntpani news

जागरूकता सह प्रशिक्षण गोष्ठी में बैठे किसान

West Singhbhum News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उद्यान महाविद्यालय, खूंटपानी में किसानों के लिए जागरूकता सह प्रशिक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

खूंटपानी से शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

West Singhbhum News: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के उद्यान महाविद्यालय, खूंटपानी में किसानों के लिए जागरूकता सह प्रशिक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को बदलती जलवायु, मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम में कुदासिंगी, गोटाई एवं बिंज गांवों के कुल 37 किसानों ने भाग लिया. 

वैज्ञानिक तरीके से खेती पर जोर

तकनीकी सत्र में डॉ अमित कुमार ने सब्जी फसलों के लिए वैज्ञानिक बीज चयन की विधियों पर प्रकाश डालते हुए स्वयं परागण, पर-परागण और संकर बीजों के गुण-दोषों की जानकारी किसानों को दी. वहीं डॉ. थिरुनरायण पी. ने एकीकृत रोग एवं कीट प्रबंधन पर चर्चा करते हुए खेत और मेड़ की साफ-सफाई बनाए रखने और स्टिकी ट्रैप के उपयोग से एफिड, जैसिड, व्हाइटफ्लाई और थ्रिप्स जैसे कीटों के नियंत्रण के उपाय बताए. डॉ शुशांता दत्ता ने जैव उर्वरकों और जैव उत्पादों के उपयोग पर जानकारी देते हुए नीमास्त्र और बीजास्त्र तैयार करने की विधि समझाई. क्रॉप कॉइन टेक्नोलॉजी के प्रतिनिधि अंकित अक्षय ने जैविक खेती की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा करते हुए सतत कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया.

प्रश्नोत्तरी सत्र रहा आकर्षण का केंद्र 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रश्नोत्तरी सत्र रहा, जिसकी अध्यक्षता डॉ सुदीप्ता पधान ने की. इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किसानों के प्रश्नों को वैज्ञानिकों के सामने रखकर उनके समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.  

कार्यक्रम का शुभारंभ और संचालन

कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा वैष्वी सिंह के स्वागत भाषण से हुआ. इसके बाद वैज्ञानिक डॉ. सुरभि सिन्हा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती, फसल चक्र, जल संरक्षण तथा सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के वैज्ञानिकों एवं छात्रों, विशेषकर बैच 2023-24 के विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मंच संचालन नेहा कुमारी एवं वैष्वी सिंह ने किया, जबकि स्वाति कुमारी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत किया. डॉ अविनाश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों, वैज्ञानिकों एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम के समापन पर किसानों को क्रॉप कॉइन “पहले जैसा” बायो डीएपी के पैकेट वितरित किए गए.

वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उद्यान महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अमित कुमार की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इस दौरान महाविद्यालय के वैज्ञानिकों, छात्रों और कर्मचारियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. साथ ही विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद भी लापरवाही, रांची के अस्पतालों में फायर सेफ्टी फेल, रिम्स पर भी खतरा मंडराया

यह भी पढ़ें: Jharkhand: गर्मी की छुट्टियों में भी नहीं छूटेगी पढ़ाई, 35000 से अधिक विद्यालयों में चलेगा ‘ग्राम शिक्षा संगम

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola