नोवामुंडी में खाने की तलाश में बस्ती पहुंचा बंदर, बिजली तार की चपेट में आकर घायल 

Updated:
विज्ञापन
injured monkey

घायल बंदर

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में एक जंगली बंदर करंट लगने से घायल हो गया. वन विभाग ने उसका रेस्क्यू कर इलाज शुरू कराया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट

Noamundi News: मध्य विद्यालय नोवामुंडी बाजार के पास शनिवार को एक जंगली बंदर बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बंदर बरगद के पेड़ से छलांग लगाकर दूसरे पेड़ की ओर जा रहा था, तभी वह बिजली के खंभे के तार से टकरा गया. करंट लगते ही बंदर नीचे जमीन पर गिर पड़ा. 

मौके पर जुटी भीड़ 

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रभात खबर प्रतिनिधि को दी. सूचना मिलते ही प्रतिनिधि घटनास्थल पहुंचे और तत्काल वन विभाग को मामले की जानकारी दी. सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल बंदर का रेस्क्यू कर उसे वन विभाग के वाहन से फॉरेस्ट ऑफिस ले गई, जहां उसका उपचार शुरू किया गया. 

जंगल सिमटने से बढ़ रहा वन्य जीवों का संकट

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही खनन गतिविधियों और जंगलों के सिमटने से वन्य जीवों के सामने खाने और रहने की जगह का संकट गहराता जा रहा है. यही कारण है कि बंदर, हाथी, हिरण समेत अन्य वन्य जीव जंगलों से निकलकर गांवों और बाजार क्षेत्रों की ओर आने को मजबूर हो रहे हैं. वन्य जीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने से दुर्घटनाओं की घटनाएं भी बढ़ रही हैं. कई बार जानवर बिजली के तारों की चपेट में आ जाते हैं, तो कई सड़क हादसों का शिकार होकर अपनी जान गंवा बैठते हैं.

ग्रामीणों ने जताई चिंता

स्थानीय लोगों ने वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने, जंगलों के संरक्षण और वन क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर वन्य जीवों को जंगलों में पर्याप्त भोजन और रहने की जगह मिले, तो वे आबादी वाले इलाकों की ओर नहीं आएंगे और इस तरह की घटनाओं पर भी रोक लग सकेगी. 

यह भी पढ़ें: Jharkhand: गर्मी की छुट्टियों में भी नहीं छूटेगी पढ़ाई, 35000 से अधिक विद्यालयों में चलेगा ‘ग्राम शिक्षा संगम

यह भी पढ़ें: हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग से मचा हड़कंप, हजारीबाग रोड स्टेशन पर रुकी रही ट्रेन; यात्री परेशान

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola