संगठन विस्तार व एसआईआर अभियान पर भाजपा ग्रामीण मंडल की शक्ति केंद्र बैठक

संगठन विस्तार व एसआईआर अभियान पर भाजपा ग्रामीण मंडल की शक्ति केंद्र बैठक | Prabhat Khabar Network
संगठन विस्तार व एसआईआर अभियान पर भाजपा ग्रामीण मंडल की शक्ति केंद्र बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित हुई.
प्रतिनिधि, चक्रधरपुर
भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर विधानसभा अंतर्गत चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल की शक्ति केंद्र बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में संगठन विस्तार, बूथ समितियों को मजबूत बनाने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है. कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ समिति को सक्रिय और सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया. साथ ही एसआईआर अभियान के तहत सभी पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने, बूथ स्तर पर शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने और संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने पर जोर दिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती से ही पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों को सफल बनाया जा सकता है.
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ बोदरा, ग्रामीण मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री प्रेम प्रधान, श्रीवंत सारंगी, जिला कार्यालय मंत्री कृतिवास प्रधान, अभिजीत भट्टाचार्य, शिवलाल रवानी, मधु दास, टोकलो मंडल अध्यक्ष कांडे पड़िया, दीपक प्रधान, शत्रुघ्न प्रधान, जितेंद्र वाइपाई प्रधान, समरूई, जगतपाल मुंडा, अमर टोप्पो, राकेश तांती, निरंजन महतो तथा मंडल महामंत्री परमेश बोदरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










